Home / ग्वालियर / लोकतंत्र को कोरोना नहीं हो, इसलिए मतदान करें-प्रभात झा

लोकतंत्र को कोरोना नहीं हो, इसलिए मतदान करें-प्रभात झा

* पन्ना ही आपकी दुनिया है तो आपने राश्ट्रधर्म, समाजधर्म और पुत्रधर्म का पालन कर लिया: तिवारी ग्वालियर। कोरोना के कारण पर्वों पर भी प्रभाव पड़ रहा है, हमें इसी में से रास्ता निकालना है। लोकतंत्र को कोरोना नहीं हो, इसलिए मतदान करें, यह बात जनता को समझानी ही पडे़गी। हमें जनता के राष्ट्रीय दायित्व (मतदान) को जगाना है। यह बात भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभात झा ने ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र की संचालन समिति एवं प्रबंध समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि संगठन के कारण हम दोनों सीटें जीत रहे हैं, उनके पास केवल…

Review Overview

User Rating: Be the first one !


* पन्ना ही आपकी दुनिया है तो आपने राश्ट्रधर्म, समाजधर्म और पुत्रधर्म का पालन कर लिया: तिवारी
ग्वालियर। कोरोना के कारण पर्वों पर भी प्रभाव पड़ रहा है, हमें इसी में से रास्ता निकालना है। लोकतंत्र को कोरोना नहीं हो, इसलिए मतदान करें, यह बात जनता को समझानी ही पडे़गी। हमें जनता के राष्ट्रीय दायित्व (मतदान) को जगाना है। यह बात भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभात झा ने ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र की संचालन समिति एवं प्रबंध समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि संगठन के कारण हम दोनों सीटें जीत रहे हैं, उनके पास केवल कमलनाथ एकमात्र नेता है और हमारे पास एक से एक नेता है। ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र भाजपा की परंपरागत सीट है। हम सब समाज के लिए कार्य कर रहे हैं, सर्व समाज हमारा है, यह चुनाव भाजपा संगठन लड़ रहा है, किसी अन्य दल के पास संगठन नहीं है और इस उपचुनावों में 2023 का संदेश छिपा हुआ है।
संभागीय संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी ने कहा कि राजनैतिक वातावरण भाजपा के पक्ष में है, अगर प्रकाश फैलाना है तो कहने से प्रकाश नहीं फैलेगा, बल्कि दीपक जलाने से प्रकाश फैलेगा। आपको अपने गृहक्षेत्र और कार्यक्षेत्र में परिश्रम से लगना पडे़गा। दुनिया में आप कितने बडे़ हो जाएं, लेकिन मतदान केंद्र में आप कमजोर हैं तो बडे़ होने से क्या फायदा। उन्होंने कहा कि देश में मध्यप्रदेश भाजपा संगठन को एक आदर्श संगठन के रूप में जाना जाता है। हम अपनी पार्टी को मां मानते हैं, इसलिए पवित्रता भाव से इस चुनावी युद्ध में भाजपा के पक्ष में लगें। आप अपने-अपने पन्ना प्रमुखों को यह समझा सकें कि पन्ना ही आपकी दुनिया है तो आपने राष्ट्रधर्म, समाजधर्म और पुत्रधर्म का पालन कर लिया, क्योंकि हम भाजपा को अपनी मां मानते हैं और जनता से राष्ट्रहित में एवं प्रदेशहित में भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील करें।
सांसद श्रीमती रीति पाठक ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस की राजनैतिक कार्यशैली में बहुत अंतर है, इसलिए समस्त राजनैतिक संगठनों में जनता हमें सर्वश्रेष्ठ मानती है। इस उपचुनाव में मतदान अधिक हो, इसकी जिम्मेदारी आप जैसे जिम्मेदार कार्यकर्ताओं को लेनी ही पडे़गी।
वरिष्ठ नेता गौरीशंकर बिसेन ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि ग्वालियर पूर्व में हमारा जनसमर्थन बढ़ रहा है, उसके पीछे पार्टी के कार्यकर्ता और आपका परिश्रम है। जनता की हवा भाजपा के पक्ष में है। हमें इस उपचुनाव में प्रत्येक परिवार तक पहुंचना पडे़गा, जिस कारण कमल खिलेगा।
बैठक को सांसद श्री विवेक शेजवलकर, श्रीमती माया सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर मंच पर वरिष्ठ नेता श्री प्रभात झा, संभागीय संगठन मंत्री श्री आशुतोष तिवारी, सांसद श्री विवेक शेजवलकर, सांसद रीति पाठक, पूर्व मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन, पूर्व मंत्री श्रीमती माया सिंह, जिलाध्यक्ष श्री कमल माखीजानी, पूर्व साडा अध्यक्ष श्री जयसिंह कुशवाह, महामंत्री श्री शरद गौतम, श्री महेश उमरैया उपस्थित थे।
बैठक का संचालन शरद गौतम ने एवं आभार राकेश गुप्ता ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर बैठक में ध्यानेंद्र सिंह, देवेश शर्मा, धीर सिंह तोमर, देवेंद्र पवैया, कनवर मंगलानी, पंकज पालीवाल, किशन मुदगल, राकेश खुरासिया, अशोक जादौन, अशोक बांदिल, उपेंद्र बैस, राकेश शर्मा, रामेश्वर भदौरिया, राकेश गुप्ता, अशोक पटसारिया, विद्यादेवी कौरव, अशोक साहू, अरविंद कटारे, पारस जैन, अनिल त्रिपाठी, श्यामानंद शुक्ला, बीएल धाकड़, महेश गुप्ता, रामप्रकाश बघेल, राजकुमार दुबे सहित अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

* पन्ना ही आपकी दुनिया है तो आपने राश्ट्रधर्म, समाजधर्म और पुत्रधर्म का पालन कर लिया: तिवारी ग्वालियर। कोरोना के कारण पर्वों पर भी प्रभाव पड़ रहा है, हमें इसी में से रास्ता निकालना है। लोकतंत्र को कोरोना नहीं हो, इसलिए मतदान करें, यह बात जनता को समझानी ही पडे़गी। हमें जनता के राष्ट्रीय दायित्व (मतदान) को जगाना है। यह बात भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभात झा ने ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र की संचालन समिति एवं प्रबंध समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि संगठन के कारण हम दोनों सीटें जीत रहे हैं, उनके पास केवल…

Review Overview

User Rating: Be the first one !

About Dheeraj Bansal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

x

Check Also

सलाम: होली में रंगों से बचाए पैसे और विधवा के लिए बनाया आशियाना

इस समय पूरे देश में होली का त्योहार मनाया जा रहा है। ...