Home / ग्वालियर / भाजपा के लिए हर चुनाव चुनौती, सभी सीटें जीतेंगेः प्रभात झा

भाजपा के लिए हर चुनाव चुनौती, सभी सीटें जीतेंगेः प्रभात झा

(धीरज बंसल) ग्वालियर। इन दिनों मध्यप्रदेश में उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरे जोश खरोश के साथ मैदान में है। पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का जमावड़ा ग्वालियर चंबल अंचल में लगा हुआ है। वैसे भी ग्वालियर को जनसंघ के जमाने से भाजपा का गढ़ माना जाता रहा है। इसी क्रम में गुरूवार को पूर्व राज्यसभा सांसद और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा भी ग्वालियर प्रवास पर आये। इस दौरान श्री झा ने अपने व्यस्त चुनावी शेडयूल से कुछ समय निकालकर भास्कर प्लस डाॅट काॅम से मीडिया सेंटर पर चर्चा की। भास्कर प्लस डाॅट काॅम के निर्देशक…

Review Overview

User Rating: 4.7 ( 1 votes)


(धीरज बंसल)
ग्वालियर। इन दिनों मध्यप्रदेश में उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरे जोश खरोश के साथ मैदान में है। पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का जमावड़ा ग्वालियर चंबल अंचल में लगा हुआ है। वैसे भी ग्वालियर को जनसंघ के जमाने से भाजपा का गढ़ माना जाता रहा है।
इसी क्रम में गुरूवार को पूर्व राज्यसभा सांसद और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा भी ग्वालियर प्रवास पर आये। इस दौरान श्री झा ने अपने व्यस्त चुनावी शेडयूल से कुछ समय निकालकर भास्कर प्लस डाॅट काॅम से मीडिया सेंटर पर चर्चा की। भास्कर प्लस डाॅट काॅम के निर्देशक धीरज बंसल ने श्री प्रभात झा से चुनावी मुददों सहित कोरोना महामारी पर बातचीत की। श्री झा ने उपचुनावों पर कहा कि भाजपा हर एक चुनाव को चुनौती के रूप में लेती है। उपचुनावी यह मंच 2024 में होने वाले चुनावों का संदेश भी लेकर जायेगा। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अपनी आखिरी पारी खेल रहे है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से लेकर नेता प्रतिपक्ष तक सभी पद उन्हीं के पास है। अब जनता को निर्णय लेना है कि किसान का बेटा चाहिये या उद्योगपति। उन्होंने कहा कि 28 सीटों पर उपचुनाव हो रहे है। भाजपा के सभी प्रत्याशी जीतेंगे।
कोरोना से डरने की जरूरत नहीं
कोरोना महामारी पर श्री प्रभात झा का कहना था कि कोरोना से डरने की जरूरत नहीं है। हमे सुरक्षा उपाय जैसे मास्क लगाये रहे। बार-बार हाथ धोते रहे। साथ ही सेनेटाइजर का भी उपयोग करते रहे। दो गज की दूरी भी बनाये रखे। श्री झा का मानना है कि कोरोना महामारी में भी भारत के लोगों का साहस सराहनीय है। सभी एकजुट होकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महामारी का सामना कर रहे है।

(धीरज बंसल) ग्वालियर। इन दिनों मध्यप्रदेश में उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरे जोश खरोश के साथ मैदान में है। पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का जमावड़ा ग्वालियर चंबल अंचल में लगा हुआ है। वैसे भी ग्वालियर को जनसंघ के जमाने से भाजपा का गढ़ माना जाता रहा है। इसी क्रम में गुरूवार को पूर्व राज्यसभा सांसद और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा भी ग्वालियर प्रवास पर आये। इस दौरान श्री झा ने अपने व्यस्त चुनावी शेडयूल से कुछ समय निकालकर भास्कर प्लस डाॅट काॅम से मीडिया सेंटर पर चर्चा की। भास्कर प्लस डाॅट काॅम के निर्देशक…

Review Overview

User Rating: 4.7 ( 1 votes)

About Dheeraj Bansal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

x

Check Also

30 मार्च को रंगपंचमी का त्योहार

ग्वालियर। चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की पंचमी को रंग पंचमी का ...