Home / ग्वालियर / भाजयुमो की युवा स्वाभिमान यात्रा 15 सितंबर से

भाजयुमो की युवा स्वाभिमान यात्रा 15 सितंबर से

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के उर्जा मंत्री प्रद्युम्र सिंह तोमर ने कहा है कि राज्य में होने जा रहे विधानसभा के उप चुनावों को देखते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा कल १५ सितंबर से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में ग्राम और नगर केन्द्र पर युवा स्वाभिमान यात्रा निकालेगा। यह यात्रा कांग्रेस सरकार की युवाओं से की गई वादा खिलाफी के विरोध में होगी। साथ ही युवा मोर्चा कांग्रेस मुक्त करने के लिये झूठ बोले कौआ काटे अभियान भी उन विधानसभा क्षेत्रों में चलायेगा जहां जहां पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह जायेंगे। उक्त जानकारी पत्रकारों को देते हुए मंत्री प्रद्युम्र सिंह तोमर, जिलाध्यक्ष…

Review Overview

User Rating: 4.24 ( 4 votes)


ग्वालियर। मध्यप्रदेश के उर्जा मंत्री प्रद्युम्र सिंह तोमर ने कहा है कि राज्य में होने जा रहे विधानसभा के उप चुनावों को देखते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा कल १५ सितंबर से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में ग्राम और नगर केन्द्र पर युवा स्वाभिमान यात्रा निकालेगा। यह यात्रा कांग्रेस सरकार की युवाओं से की गई वादा खिलाफी के विरोध में होगी। साथ ही युवा मोर्चा कांग्रेस मुक्त करने के लिये झूठ बोले कौआ काटे अभियान भी उन विधानसभा क्षेत्रों में चलायेगा जहां जहां पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह जायेंगे।
उक्त जानकारी पत्रकारों को देते हुए मंत्री प्रद्युम्र सिंह तोमर, जिलाध्यक्ष भाजपा कमल माखीजानी, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक चौहान ने बताया कि प्रदेश में होने जा रहे उप चुनाव के मददे नजर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा , प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत के आदेश पर युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अभिलाष पांडे के मार्गदर्शन में प्रदेश के सभी २७ विधानसभा उप चुनाव होने हैं पर कांग्रेस सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में तथा युवाओं के सम्मान की लड़ाई को लडने के लिये विधानसभा स्तर पर युवा स्वाभिमान यात्रा निकालेगा।
ग्वालियर में कल फूलबाग मैदान से सुबह ११ बजे यह युवा स्वाभिमान यात्रा निकलेगी। इस यात्रा को उप चुनाव क्षेत्र १५ ग्वालियर और १६ ग्वालियर पूर्व के भाजपा प्रत्याशी वर्तमान में उर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर तथा पूर्व विधायक मुन्ना लाल गोयल तथा जिलाध्यक्ष कमल माखाजानी मौजूद रहेंगे। उन्होंंने बताया कि इस युवा स्वाभिमान यात्रा में जहां बैठक होंगी , वहीं मतदाताओं को कांग्रेस सरकार द्वारा बेरोजगार युवाओं से किये गये बेरोजगारी भत्ता देने के वादे को पूरा नहीं करने की बात बताई जायेगी वहीं युवाओं से कांग्रेस से प्रदेश मुक्त बनाने के लिए झूठ बोले कौआ काटे अभियान के बारे में भी बताया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान में जहां -जहां पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह जायेंगे वहां पर पहुंच कर उनसे युवाओं के बारे में जबाब मांगा जायेगा। साथ ही उनके प्रवास का पुरजोर विरोध किया जायेगा। इस अवसर पर पत्रकार वार्ता में प्रदेश कोषाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश मिश्र, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलदीप यादव, संजीव बोहरेआदि मौजूद थे।

 

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के उर्जा मंत्री प्रद्युम्र सिंह तोमर ने कहा है कि राज्य में होने जा रहे विधानसभा के उप चुनावों को देखते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा कल १५ सितंबर से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में ग्राम और नगर केन्द्र पर युवा स्वाभिमान यात्रा निकालेगा। यह यात्रा कांग्रेस सरकार की युवाओं से की गई वादा खिलाफी के विरोध में होगी। साथ ही युवा मोर्चा कांग्रेस मुक्त करने के लिये झूठ बोले कौआ काटे अभियान भी उन विधानसभा क्षेत्रों में चलायेगा जहां जहां पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह जायेंगे। उक्त जानकारी पत्रकारों को देते हुए मंत्री प्रद्युम्र सिंह तोमर, जिलाध्यक्ष…

Review Overview

User Rating: 4.24 ( 4 votes)

About Dheeraj Bansal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

x

Check Also

नए टर्मिनल से 28 से भरेंगे उड़ान, आपरेशनल होगा

हवाई सेवाओं को लेकर ग्वालियर की जिस नई उड़ान का इंतजार था, ...