Home / प्रदेश / मप्र छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश के लोगों को ही मिलेंगी राज्य में सरकारी नौकरियां: CM शिवराज

मध्यप्रदेश के लोगों को ही मिलेंगी राज्य में सरकारी नौकरियां: CM शिवराज

भोपाल : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में शासकीय नौकरी अब सिर्फ मध्य प्रदेश के बच्चों को ही दी जाएगी। इसके लिए आवश्यक कानून बनाया जा रहा है।मध्य प्रदेश के संसाधन यहां के युवाओं के लिए हों इसीलिए यह फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री ने आज वीडियो कान्फ्रेंस द्वारा सभी मंत्रीगण, मुख्य सचिव, विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव आदि से चर्चा करते हुए कहा कि समृद्ध मध्यप्रदेश के लिए अधिक से अधिक प्रयास किए जाएं। प्रयासों की पराकाष्ठा होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभागों की भूमिका सक्रिय…

Review Overview

User Rating: 4.64 ( 5 votes)


भोपाल : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में शासकीय नौकरी अब सिर्फ मध्य प्रदेश के बच्चों को ही दी जाएगी। इसके लिए आवश्यक कानून बनाया जा रहा है।मध्य प्रदेश के संसाधन यहां के युवाओं के लिए हों इसीलिए यह फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री ने आज वीडियो कान्फ्रेंस द्वारा सभी मंत्रीगण, मुख्य सचिव, विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव आदि से चर्चा करते हुए कहा कि समृद्ध मध्यप्रदेश के लिए अधिक से अधिक प्रयास किए जाएं। प्रयासों की पराकाष्ठा होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभागों की भूमिका सक्रिय रहे और विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर परिणाम प्राप्त किए जाएं। आत्मनिर्भर भारत के रोडमेप के लिए मंत्री समूह आगामी 25 अगस्त तक अपनी रिपोर्ट दे दें।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि जनकल्याण के लिए संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन की गति बढ़ाई जाए। स्वतंत्रता दिवस 2020 पर की गई व्यापक जनहित की घोषणाओं, आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के लिए रोडमेप और उसके अमल के साथ ही उन योजनाओं को जमीन पर उतारने के पूरे प्रयास किए जाएं, जिनका क्रियान्वयन गत वर्ष गंभीरता से नहीं किया गया। विभिन्न कार्यों के लिए शिलान्यास और लोकार्पण भी भौतिक रूप से और जहां कोरोना का प्रभाव है वहां तकनीक के माध्यम से संपन्न किए जाएं। सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य सावधानियों का पालन करते हुए इनमें विभिन्न मंत्री सम्मिलित होंगे। चौहान ने कहा कि वे स्वयं भी लोकार्पण कार्यक्रमों में जाएंगे। कोरोना पर नियंत्रण की दृष्टि से स्थितियां सामान्य होते ही ये कार्यक्रम आयोजित होंगे।

भोपाल : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में शासकीय नौकरी अब सिर्फ मध्य प्रदेश के बच्चों को ही दी जाएगी। इसके लिए आवश्यक कानून बनाया जा रहा है।मध्य प्रदेश के संसाधन यहां के युवाओं के लिए हों इसीलिए यह फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री ने आज वीडियो कान्फ्रेंस द्वारा सभी मंत्रीगण, मुख्य सचिव, विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव आदि से चर्चा करते हुए कहा कि समृद्ध मध्यप्रदेश के लिए अधिक से अधिक प्रयास किए जाएं। प्रयासों की पराकाष्ठा होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभागों की भूमिका सक्रिय…

Review Overview

User Rating: 4.64 ( 5 votes)

About Dheeraj Bansal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

x

Check Also

कमलनाथ के करीबी सक्सेना भाजपा में शामिल! सीएम यादव पहुंचे उनके घर, विजयवर्गीय ने लगाया गले

छिंदवाड़ा। लोकसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबी पूर्व मंत्री ...