Home / अपराध / मां-बेटे की हत्या, बेटी लापता

मां-बेटे की हत्या, बेटी लापता

नई दिल्ली/नोएडा। ग्रेटर नोएडा के ओमीक्रोन- 2 में शुक्रवार को मंजू की उसी के घर में हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद से ही महिला दो बच्चे (बेटा और बेटी) भी अपनी गाड़ी समेत गायब थे। पुलिस लगातार दोनों को तलाश कर रही थी, पर कुछ पता नहीं चल सका था। सोमवार को महिला के बेटे कृष्ण कान्त यादव की लाश दनकौर थाना अंतर्गत एक नहर में मिली है। लड़के की उम्र लगभग 20 साल बताई जा रही है। पुलिस के लिए अब ये मामला और भी उलझता नजर आ रहा है। अभी तक बेटी का पता नहीं…

Review Overview

User Rating: Be the first one !

नई दिल्ली/नोएडा। ग्रेटर नोएडा के ओमीक्रोन- 2 में शुक्रवार को मंजू की उसी के घर में हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद से ही महिला दो बच्चे (बेटा और बेटी) भी अपनी गाड़ी समेत गायब थे। पुलिस लगातार दोनों को तलाश कर रही थी, पर कुछ पता नहीं चल सका था।
सोमवार को महिला के बेटे कृष्ण कान्त यादव की लाश दनकौर थाना अंतर्गत एक नहर में मिली है। लड़के की उम्र लगभग 20 साल बताई जा रही है। पुलिस के लिए अब ये मामला और भी उलझता नजर आ रहा है। अभी तक बेटी का पता नहीं चल पाया है। आखिर वो कहां है और गाड़ी भी, और न ही महिला के कातिलों का पता लग पाया है।

बेडरूम में मिला महिला का शव
ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र में शुक्रवार को ओमिक्रोन- 2 के एक मकान में महिला की लाश उसके बेडरूम में मिलने से हड़कंप मच गया था। महिला के सिर पर किसी चीज से हमला कर हत्या कर दी गई थी। इस दौरान घर का दरवाजा बाहर से बंद था। सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घर के अंदर झांककर देखा तो खून पड़ा हुआ था। पुलिस ने ताला तोड़कर महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी।

पति से दूर रहती थी पत्नी
दरअसल महिला का पति प्रमोद कुमार शुक्रवार सुबह 10 बजे करीब किसी काम से अपनी पत्नी से मिलने आया था। क्योंकि मंजू पिछले तीन महीने से उससे दूर रही थी। जो ओमिक्रोन- 2 के एक मकान में किराए पर रहती थी। पुलिस के लिए ये मामला और ज्यादा उलझता जा रहा है। अभी तक महिला के कातिलों का पता नहीं चल पाया है और सोमवार को उसके बेटे की लाश मिले जाती है। वहीं उसकी बेटी की भी कुछ पता नहीं चल सका है।

नई दिल्ली/नोएडा। ग्रेटर नोएडा के ओमीक्रोन- 2 में शुक्रवार को मंजू की उसी के घर में हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद से ही महिला दो बच्चे (बेटा और बेटी) भी अपनी गाड़ी समेत गायब थे। पुलिस लगातार दोनों को तलाश कर रही थी, पर कुछ पता नहीं चल सका था। सोमवार को महिला के बेटे कृष्ण कान्त यादव की लाश दनकौर थाना अंतर्गत एक नहर में मिली है। लड़के की उम्र लगभग 20 साल बताई जा रही है। पुलिस के लिए अब ये मामला और भी उलझता नजर आ रहा है। अभी तक बेटी का पता नहीं…

Review Overview

User Rating: Be the first one !

About Dheeraj Bansal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

x

Check Also

स्पा सेंटर में चल रहा था अवैध देह व्यापार, 10 से अधिक युवक-युवतियां गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में एक लंबे वक्त के बाद स्पा सेंटर ...