Home / प्रदेश / मप्र छत्तीसगढ़ / bhaskarplus.com से बोले विधायक नागेन्द्र सिंह – नागौद कोरोनामुक्त, गरीब असहायों तक पहुंचा रहे भोजन

bhaskarplus.com से बोले विधायक नागेन्द्र सिंह – नागौद कोरोनामुक्त, गरीब असहायों तक पहुंचा रहे भोजन

नागौद। नागौद मध्यप्रदेश में कोरोना मुक्त है। यहां से भाजपा के वरिष्ठ विधायक नागेन्द्र सिंह कोरोना रोकथाम के लिए लगातार जहां प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समन्वय बनाये हुये हैं। वहीं भ्रमण कर भी लाॅकडाउन के दौरान की व्यवस्थाओं का जायजा करते रहते है। विधायक नागेन्द्र सिंह ने bhaskarplus.com न्यूज पोर्टल से फोन पर चर्चा में कहा कि हमारे नागौद जिले में कोई भी मरीज कोरोना का नहीं है। कोरोना भयावह महामारी है ईश्वर की कृपा है कोई पाजीटिव मरीज यहां नहीं है। हालांकि प्रशासन की यहां चुस्त व्यवस्था है। लाॅकडाउन का पूर्णतः पालन किया जा रहा है। नागेन्द्र सिंह ने…

Review Overview

User Rating: 4.64 ( 6 votes)

नागौद। नागौद मध्यप्रदेश में कोरोना मुक्त है। यहां से भाजपा के वरिष्ठ विधायक नागेन्द्र सिंह कोरोना रोकथाम के लिए लगातार जहां प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समन्वय बनाये हुये हैं। वहीं भ्रमण कर भी लाॅकडाउन के दौरान की व्यवस्थाओं का जायजा करते रहते है।
विधायक नागेन्द्र सिंह ने bhaskarplus.com न्यूज पोर्टल से फोन पर चर्चा में कहा कि हमारे नागौद जिले में कोई भी मरीज कोरोना का नहीं है। कोरोना भयावह महामारी है ईश्वर की कृपा है कोई पाजीटिव मरीज यहां नहीं है। हालांकि प्रशासन की यहां चुस्त व्यवस्था है। लाॅकडाउन का पूर्णतः पालन किया जा रहा है। नागेन्द्र सिंह ने बताया कि वह खुद समय-समय पर भ्रमण करते है और लाॅकडाउन की व्यवस्थायें देखते है। साथ ही अधिकारियों के साथ भी समन्वय बनाये हुये है। इसके अलावा मानव सेवा ही नारायण सेवा के मूलमंत्र को लेकर वह कोई भूखा ना सोये इस पर भी काम कर रहे है। उनकी टीम लगातार भोजन पैकेट गरीबों, जरूरतमंदों को बांट रही है। वहीं गरीबों, असहायों के घर पर ही फ्री राशन भिजवाने का कार्य उनके द्वारा किया जा रहा है।
विधायक नागेन्द्र सिंह ने बताया कि पूरा विश्व इस समय भयंकर महामारी से जूझ रहा है। यही उचित समय है कि हमे असहायों की ज्यादा से ज्यादा सेवा करनी चाहिए। शास्त्रों में भी लिखा है कि दरिद्र नारायण की सेवा करने मात्र से ही ईश्वर प्राप्ति का मार्ग खुल जाता है। भूखे को भोजन पहुंचाने की व्यवस्था हमारी प्राथमिकता में है। इसके लिए हमारा प्रयास लगातार है कि कोई भूखा न सोयें।

नागौद। नागौद मध्यप्रदेश में कोरोना मुक्त है। यहां से भाजपा के वरिष्ठ विधायक नागेन्द्र सिंह कोरोना रोकथाम के लिए लगातार जहां प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समन्वय बनाये हुये हैं। वहीं भ्रमण कर भी लाॅकडाउन के दौरान की व्यवस्थाओं का जायजा करते रहते है। विधायक नागेन्द्र सिंह ने bhaskarplus.com न्यूज पोर्टल से फोन पर चर्चा में कहा कि हमारे नागौद जिले में कोई भी मरीज कोरोना का नहीं है। कोरोना भयावह महामारी है ईश्वर की कृपा है कोई पाजीटिव मरीज यहां नहीं है। हालांकि प्रशासन की यहां चुस्त व्यवस्था है। लाॅकडाउन का पूर्णतः पालन किया जा रहा है। नागेन्द्र सिंह ने…

Review Overview

User Rating: 4.64 ( 6 votes)

About Dheeraj Bansal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

x

Check Also

मंत्रियों को पसंद नहीं आ रहीं पुरानी इनोवा, स्टेट गैरेज ने नई गाड़ियां खरीदने वित्त विभाग को भेजा प्रस्ताव

मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट के मंत्रियों को 3 माह पहले उपलब्ध कराई ...