
लहार विधानसभा क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट कर रहे बदमाशों को देख विधायक अंबरीश शर्मा ने सख्त रुख अपनाते हुए बंदूक निकाल ली। विधायक को इस रूप में देखकर बदमाश उल्टे पैर भाग खड़े हुए। घटना का वीडियो शुक्रवार को सामने आया है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
जानकारी के मुताबिक, लहार निवासी युवराज सिंह राजावत गुरुवार को अपने परिजन के साथ कार से भिंड जा रहे थे। रास्ते में रावतपुरा सानी मोड़ पर एक कार ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर जबरन रुकवा लिया। युवराज के गाड़ी रोकते ही कार से कुछ नकाबपोश युवक उतरे, जिनके हाथों में लाठी-डंडे थे। उन्होंने युवराज को गाड़ी से बाहर खींच लिया और गाली-गलौज करने लगे। जब युवराज ने विरोध किया, तो वे मारपीट पर उतर आए। यह देख मौके पर राहगीर भी इकट्ठा होने लगे।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
इसी दौरान लहार विधायक अंबरीश शर्मा वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने सड़क पर हो रही गुंडागर्दी देखी तो तुरंत ड्राइवर को गाड़ी रोकने को कहा। गाड़ी रुकते ही वे बाहर निकले और बदमाशों को ललकारा। इसके बाद उन्होंने गाड़ी से अपनी बंदूक निकाल ली। विधायक को बंदूक के साथ देख बदमाश पीछे हटने लगे और फिर अपनी कार में बैठकर मौके से भाग निकले। इस घटना को लेकर लहार थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा ने कहा कि अब तक इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर पीड़ित सामने आता है, तो कार्रवाई की जाएगी और उसे पूरा सहयोग दिया जाएगा।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

