Headlines

लड़खड़ाई जेब: महंगी हो गई शराब और सिगरेट ने फुलाया दम

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!

ग्वालियर। केंद्रीय बजट पेश होने के साथ ही सिगरेट की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो गई है। सरकार ने तंबाकू इस्तेमाल करने वालों को तगड़ा झटका दिया है। सिगरेट और दूसरे तंबाकू प्रोडक्ट्स पर एक नए टैक्स स्ट्रक्चर की घोषणा की है। यह नया स्ट्रक्चर 1 फरवरी से तुरंत लागू हो गया है। इसका नतीजा यह हुआ है कि सभी कैटिगरी की सिगरेटों की कीमतों में भारी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है,  जो सिगरेट पहले लगभग 10 रुपए की आती थी अब महंगी मिलेगी। हर सिगरेट पर लगभग 2 से 3 रुपए की नई एक्साइज ड्यूटी जोड़ी गई है जिस वजह से कीमत बढ़कर लगभग 12 से 13 रुपये प्रति सिगरेट हो गई है। रेगुलर धूम्रपान करने वालों को असली असर तब महसूस होता है जब वह पूरा पैक खरीदते हैं। 10 सिगरेट का एक पैक जो पहले लगभग 100 रुपए का मिलता था। अब ब्रांड और रिटेलर के आधार पर लगभग 130 से 140 रुपए का मिल रहा है।

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!

लंबी और प्रीमियम सिगरेट पर ज्यादा असर 
टैक्स में बढ़ोतरी सिगरेट की लंबाई के हिसाब से की गई है। लंबी या फिर प्रीमियम सिगरेट पर इसका ज्यादा असर पड़ा है। 65-70 एमएम की सिगरेट पर अब प्रति स्टिक लगभग 3.6 से 4 रुपए की अतिरिक्त ड्यूटी लगेगी। इसी के साथ 70-75 एमएम वाली सिगरेट लगभग 5.4 रुपए प्रति स्टिक ज्यादा महंगी होगी। नॉन स्टैंडर्ड या फिर डिजाइनर सिगरेट पर काफी ज्यादा मार पड़ी है। इसमें प्रति स्टिक 8.50 रुपए की टैक्स बढ़ोतरी हुई है। इससे प्रीमियम धूम्रपान पहले से भी काफी ज्यादा महंगा हो गया है। मार्केट के अनुमानों के मुताबिक कुछ सिगरेट वेरिएंट जो पहले 15 से 18 रुपए प्रति स्टिक बिकते थे नए टैक्स के पूरी तरह से लागू होने के बाद उनकी कीमत 70 से 72 तक हो सकती है।

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!

शराब पर बढ़ा दो फीसदी टैक्स
बजट में शराब स्क्रैप और खनिजों की बिक्री पर टैक्स कलेक्टेड एट सोर्स यानी टीसीएस की दर को 1 प्रतिशत से बढ़ाकर 2 प्रतिशत कर दिया गया है। इससे 1000 रुपए की शराब की बोतल अब 50 से 100 रुपये तक महंगी हो गया है। यानी जो बोतल पहले 1000 रुपये में मिलती थी, वह अब लगभग 1050 से 1100 रुपए या उससे अधिक कीमत पर बिक सकती है। हालांकि अंतिम कीमत राज्य के नियमों पर निर्भर करेगी। देश में शराब पीने वालों की संख्या बड़ी है। ऐसे में कीमत बढ़ने का सीधा असर ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा जो लोग नियमित तौर पर शराब खरीदते हैं। ऐसे में उनके मासिक खर्च में बढ़ोतरी होना तय है।

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!

बढ़ने के बाद घटे बीड़ी के दाम
जहां सिगरेट और तंबाकू उत्पादों की कीमतें बढ़ी हैं, वहीं बीड़ी की कीमतों में अपेक्षाकृत राहत दी गई है। इसका मकसद छोटे स्तर पर जुड़े कामगारों और उद्योग को नुकसान से बचाना माना जा रहा है। हालांकि बजट आने से पहले ही शहर की दुकानों पर बीड़ी के दाम बढ़ा दिए गए थे। 20 रुपए में मिलने वाला बीड़ी का बंडल 25 रुपए में मिलने लगा था।

मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!