Home / राजनीतिक / कांग्रेस नेता ने दी 500 लोगों के साथ सामूहिक इस्तीफे की धमकी

कांग्रेस नेता ने दी 500 लोगों के साथ सामूहिक इस्तीफे की धमकी

मध्य प्रदेश दतिया जिले के कांग्रेस नेता अशोक दांगी ने 500 लोगों के साथ सामूहिक इस्तीफे की धमकी दी है। उन्होंने शुक्रवार को एक प्रेस नोट जारी करके कहा कि अगर ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रदेश की राजनीति से दूर रखा गया तो वो 500 लोगों के साथ पार्टी से इस्तीफा देंगे। दांगी ने अपनी प्रेस नोट में लिखा, 'यदि मध्य प्रदेश की राजनीति से सिंधिया को दूर किया गया तो पांच सौ लोगों के साथ दूंगा कांग्रेस से इस्तीफा।' दांगी ने लिखा, 'आज प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने में एक चमत्कारी एवं करिश्माई व्यक्तित्व की कड़ी मेहनत एवं अथक…

Review Overview

User Rating: 1.15 ( 1 votes)

मध्य प्रदेश दतिया जिले के कांग्रेस नेता अशोक दांगी ने 500 लोगों के साथ सामूहिक इस्तीफे की धमकी दी है। उन्होंने शुक्रवार को एक प्रेस नोट जारी करके कहा कि अगर ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रदेश की राजनीति से दूर रखा गया तो वो 500 लोगों के साथ पार्टी से इस्तीफा देंगे।

दांगी ने अपनी प्रेस नोट में लिखा, ‘यदि मध्य प्रदेश की राजनीति से सिंधिया को दूर किया गया तो पांच सौ लोगों के साथ दूंगा कांग्रेस से इस्तीफा।’

दांगी ने लिखा, ‘आज प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने में एक चमत्कारी एवं करिश्माई व्यक्तित्व की कड़ी मेहनत एवं अथक परिश्रम है तो वह ज्योतिरादित्य सिंधिया का है। उनके सराहनीय योगदान को कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को भूलना नहीं चाहिए।’ इस प्रेस नोट में कई लोगों के हस्ताक्षर किए गए हैं।

इससे पहले मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री इमरती देवी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिये स्क्रीनिंग कमेटी के प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर असंतोष जताते हुए कहा कि उन्हें मध्य प्रदेश की जिम्मेदारी दी जानी चाहिए थी। कांग्रेस हाईकमान ने ज्योतिरादित्य सिंधिया ने महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिये सक्रीनिंग कमेटी का हाल में अध्यक्ष नियुक्त किया है।

कांग्रेस पार्टी के इस निर्णय पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए महिला एवं बाल कल्याण मंत्री इमरती देवी ने शुक्रवार शाम को यहां मीडिया से कहा, ”मैं खुश नहीं हो सकती हूं। महाराज (सिंधिया) जाने, और उनकी सरकार जाने, राहुल गांधी जी जाने। म उन्होंने कहा, ”…इसलिये खुश नहीं, काहे की जिम्मेदारी. जिम्मेदारी देना है तो मध्यप्रदेश की दें, तब जिम्मेदारी मानी जायेगी। कौन पूछ रहा है उधर।”

मध्य प्रदेश दतिया जिले के कांग्रेस नेता अशोक दांगी ने 500 लोगों के साथ सामूहिक इस्तीफे की धमकी दी है। उन्होंने शुक्रवार को एक प्रेस नोट जारी करके कहा कि अगर ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रदेश की राजनीति से दूर रखा गया तो वो 500 लोगों के साथ पार्टी से इस्तीफा देंगे। दांगी ने अपनी प्रेस नोट में लिखा, 'यदि मध्य प्रदेश की राजनीति से सिंधिया को दूर किया गया तो पांच सौ लोगों के साथ दूंगा कांग्रेस से इस्तीफा।' दांगी ने लिखा, 'आज प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने में एक चमत्कारी एवं करिश्माई व्यक्तित्व की कड़ी मेहनत एवं अथक…

Review Overview

User Rating: 1.15 ( 1 votes)

About Dheeraj Bansal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

x

Check Also

संजू का चुनावी कैंपेनः लोगों से जुड़ने मांगे नंबर, अरविंद भदौरिया पर लगाये आरोप

भाजपा से कांग्रेस में आई स्टार संजू जाटव ने अब सोशल मीडिया ...