Home / राजनीतिक / कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष तय, ऐलान आज या कल

कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष तय, ऐलान आज या कल

दिल्ली में मध्य प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष का नाम तय हो गया है। इसकी घोषण आज या कल यानी 29, 30 या 31 अगस्त को हो सकती है। इधर भोपाल में चहलकदमी तेज हो गई है। बुधवार को अचानक कई विधायक, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और मंत्री डॉ. गोविंद सिंह लगातार 2 चुनाव हारे अजय सिंह राहुल के घर जा पहुंचे। इसके अलावा जीतू पटवारी ने भी सक्रियता दिखाई है। संभव है इस नई दावेदारी के कारण नए अध्यक्ष की घोषणा टल जाए। हालांकि, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चल रहे कयासों के बीच राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश…

Review Overview

User Rating: Be the first one !

दिल्ली में मध्य प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष का नाम तय हो गया है। इसकी घोषण आज या कल यानी 29, 30 या 31 अगस्त को हो सकती है। इधर भोपाल में चहलकदमी तेज हो गई है। बुधवार को अचानक कई विधायक, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और मंत्री डॉ. गोविंद सिंह लगातार 2 चुनाव हारे अजय सिंह राहुल के घर जा पहुंचे। इसके अलावा जीतू पटवारी ने भी सक्रियता दिखाई है। संभव है इस नई दावेदारी के कारण नए अध्यक्ष की घोषणा टल जाए।

हालांकि, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चल रहे कयासों के बीच राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया को उम्मीद है कि इस महीने के अंत तक इस बारे में फैसला हो जाएगा। उन्होंने मंगलवार को कहा कि मैंने प्रदेश से फीडबैक लेने के बाद नामों का पैनल हाईकमान को सौंप दिया है। इस महीने के आखिर तक अध्यक्ष की घोषणा हो सकती है।

बावरिया पिछले दिनों भोपाल आए थे और यहां उन्होंने अलग-अलग नेताओं से चर्चा कर अध्यक्ष पद के लिए उनकी पसंद पूछी थी। उस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री कमलनाथ से भी चर्चा की थी। यहां से मिले फीडबैक से उन्होंने आलाकमान को अवगत करा दिया। कहा जा रहा है कि इस बार फैसला सोनिया गांधी करेंगी।

अध्यक्ष पद के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया, अजय सिंह, बाला बच्चन, ओमकार सिंह मरकाम, उमंग सिंघार, शोभा ओझा, जीतू पटवारी आदि के नामों की चर्चा है। इधर, मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष पद के एक दावेदार अजय सिंह से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह व सामान्य प्रशासन मंत्री डॉ. गोविंद सिंह ने मुलाकात की।

दिल्ली में मध्य प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष का नाम तय हो गया है। इसकी घोषण आज या कल यानी 29, 30 या 31 अगस्त को हो सकती है। इधर भोपाल में चहलकदमी तेज हो गई है। बुधवार को अचानक कई विधायक, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और मंत्री डॉ. गोविंद सिंह लगातार 2 चुनाव हारे अजय सिंह राहुल के घर जा पहुंचे। इसके अलावा जीतू पटवारी ने भी सक्रियता दिखाई है। संभव है इस नई दावेदारी के कारण नए अध्यक्ष की घोषणा टल जाए। हालांकि, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चल रहे कयासों के बीच राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश…

Review Overview

User Rating: Be the first one !

About Dheeraj Bansal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

x

Check Also

संजू का चुनावी कैंपेनः लोगों से जुड़ने मांगे नंबर, अरविंद भदौरिया पर लगाये आरोप

भाजपा से कांग्रेस में आई स्टार संजू जाटव ने अब सोशल मीडिया ...