Home / अपराध / रिटायर्ड अधिकारी की संपत्ति देख EOW के अधिकारियों का घूम गया माथा, जीता था रॉयल जिंदगी

रिटायर्ड अधिकारी की संपत्ति देख EOW के अधिकारियों का घूम गया माथा, जीता था रॉयल जिंदगी

जबलपुर. मध्यप्रदेश के जबलपुर ( Jabalpur ) में ईओडब्ल्यू की टीम ने जब पीएचई के रिटायर्ड अधिकारी ( Retired PHE officer ) के घर कार्रवाई की तो संपत्ति ( Billionaire ) देख माथा घूम गया। 36 साल की नौकरी में पीएचई के पूर्व एसडीओ सुरेश उपाध्याय ( suresh updhyay ) ने अकूत संपत्ति ( Property ) बनाई है। उसके घर मिले कागजातों के देख छापेमारी के लिए आए अधिकारी हैरान थे।

दरअसल, मंगलवार को सुबह 5 बजे पीएचई के रिटायर्ड एसडीओ सुरेश उपाध्याय के घर, दफ्तर सहित कई ठिकानों पर ईओडब्ल्यू के अधिकारियों ने छापेमारी की। रिटायर्ड एसडीओ के घर छापेमारी में ईओडब्ल्यू के अधिकारियों को 400 करोड़ की बेनामी संपत्ति का पता चला है। यह संपत्ति इसने 36 साल की नौकरी के दौरान बनाई है।

महल से कम नहीं हैं मकान

रिटायर्ड एसडीओ सुरेश उपाध्याय के जबलपुर शहर में जो मकान हैं, वो किसी महल से कम नहीं हैं। अनंततारा और कजरवारा में उसके दोनों मकान किसी महल से कम नहीं हैं। इन मकानों की कीमत ही तीन करोड़ से अधिक की बताई जा रही है। दोनों मकानों में कमरों से लेकर बाथरूम तक में स्वचालित उपकरण लगे हुए हैं। सुरेश उपाध्याय की इस बेनामी संपत्ति की पहली शिकायत 2010 में हुई थी।

शिकायत के बाद भी नहीं हुई जांच

यही नहीं साल 2014 और 2015 में भी सुरेश उपाध्याय के खिलाफ बेनामी संपत्ति को लेकर दो शिकायतें मिलीं, लेकिन जांच के नाम पर अब तक इसके लटकाए रखा गया। जानकारी के अऩुसार 65 वर्षीय सुरेश उपाध्याय ने सदर स्थित प्रेम बुक डिपो के ऊपर अपना कार्यालय बना रखा है। इस कार्यालय से विभिन्न बैंकों के खाते संबंधी जानकारी प्लॉट और जमीन संबंधी रजिस्ट्री के दस्तावेज मिले हैं। इसके घर में इटॉलियन टाइल्स लगे हैं।

रिटायर्ड एसडीओ सुरेश उपाध्याय और उसका परिवार एकदम लग्जरी लाइफ जीता था। इसके घर में सभी लग्जरी आइटम मौजूद हैं। इओडब्ल्यू ने सुरेश उपाध्याय और उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर संचालित बैंक खातों को सीज करने के लिए शाखा प्रबंधकों को पत्र भेजा है। साथ ही खातों में जमा राशि की जानकारी मांगी गई हैं।

 

About Dheeraj Bansal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

x

Check Also

स्पा सेंटर में चल रहा था अवैध देह व्यापार, 10 से अधिक युवक-युवतियां गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में एक लंबे वक्त के बाद स्पा सेंटर ...