Home / देखी सुनी / वेदप्रकाश जी आज समय है आपकी निष्ठा को नमन करने का

वेदप्रकाश जी आज समय है आपकी निष्ठा को नमन करने का

किसी भी राजनीतिक पार्टी में जब हम एक कार्यकर्ता होते हैं तब हम सभी की महत्वाकांशा होती है। कुछ सपने होते हैं। यह स्वाभाविक है। जब कोई कार्यकर्ता समर्पित भाव से निष्ठावान होकर राजनीति के पथ पर आगे बढ़ता जाता है तब स्वाभाविक रूप से उसकी महत्वाकांशा बढ़ती जाती है।  महत्वाकांशा पूरी न होने पर निष्ठा का डगमगाना शायद मानवीय कमज़ोरी है। पर इस पर लगाम लगाना उसको महान बनाता है। पार्टी में एक अलग स्थान देता है। एक अलग सम्मान देता है। किसी भी राजनीतिक पार्टी में जब आप एक मुकाम हासिल कर चुके होते हैं तब आप असंख्य…

Review Overview

User Rating: 3.46 ( 9 votes)
किसी भी राजनीतिक पार्टी में जब हम एक कार्यकर्ता होते हैं तब हम सभी की महत्वाकांशा होती है। कुछ सपने होते हैं। यह स्वाभाविक है। जब कोई कार्यकर्ता समर्पित भाव से निष्ठावान होकर राजनीति के पथ पर आगे बढ़ता जाता है तब स्वाभाविक रूप से उसकी महत्वाकांशा बढ़ती जाती है।  महत्वाकांशा पूरी न होने पर निष्ठा का डगमगाना शायद मानवीय कमज़ोरी है। पर इस पर लगाम लगाना उसको महान बनाता है। पार्टी में एक अलग स्थान देता है। एक अलग सम्मान देता है।
किसी भी राजनीतिक पार्टी में जब आप एक मुकाम हासिल कर चुके होते हैं तब आप असंख्य कार्यकताओं के आदर्श बन चुके होते हैं। रोल मॉडल बन चुके होते हैं। ऐसी स्थिति में आपका दायित्व और भी बढ़ जाता है कि आप अपने चाल-चलन, आचार-व्यवहार को एक आदर्श स्तर पर बनाएं रखें।
आप मंच से जो उपदेश छोटे कार्यकर्ताओं को देते हैं उसे सर्वप्रथम अपने जीवन में चरितार्थ करें। जब परिस्तिथियाँ आपके अनुकूल ना हों तब आपकी निष्ठा कसौटी पर होती है। तब धैर्य बनाएं रखें। इसका सबसे सटीक उदाहरण है आदरणीय वेदप्रकाश शर्मा।
वेदप्रकाश जी को वो सब नहीं मिला जिसके वे स्वाभाविक रूप  से हकदार हैं। विधायक, मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, सांसद सभी के योग्य। उनकी उच्च शिक्षा, आचरण, व्यक्तित्व, वरिष्ठता, वक्तृत्व कला, राजनीतिक, सामाजिक व आध्यात्मिक ज्ञान सब कुछ उच्च स्तरीय। पर आज तक उस पायदान पर नहीं जिसके वो योग्य हैं, हकदार हैं।
इसकी बावजूद भी गजब का समर्पण व निष्ठा। पार्टी के प्रति, अपने छोटे मोटे ही सही दयित्वों के प्रति, कार्यकर्ताओं के प्रति। कभी पार्टी विरोधी बयान नहीं दिया। जातिवाद की बात नहीं की। पार्टी को ब्लैकमैल नहीं किया। भितरघात जैसी निंदनीय व ओछी हरकत के बारे में कभी विचार तक नहीं किया।
नमन वेदप्रकाश जी आप अपना राजनीतिक कैरियर खत्म होते देख रहे हैं पार्टी के प्रति पूरी निष्ठा के साथ, पूरे समर्पण के साथ। अपना 100% पार्टी को देते हुए। आपको हमेशा पार्टी व कार्यकर्ता सम्मान से देखेंगे। आप हमारे दिलों पर राज करोगे। पार्टी की पीठ में छुरा भोंकनेवालों, पार्टी से ही सबकुछ हासिल करके ग़द्दारी करने वालों कुछ तो सीखो राजनीति के संत वेदप्रकाश जी से।
किसी भी राजनीतिक पार्टी में जब हम एक कार्यकर्ता होते हैं तब हम सभी की महत्वाकांशा होती है। कुछ सपने होते हैं। यह स्वाभाविक है। जब कोई कार्यकर्ता समर्पित भाव से निष्ठावान होकर राजनीति के पथ पर आगे बढ़ता जाता है तब स्वाभाविक रूप से उसकी महत्वाकांशा बढ़ती जाती है।  महत्वाकांशा पूरी न होने पर निष्ठा का डगमगाना शायद मानवीय कमज़ोरी है। पर इस पर लगाम लगाना उसको महान बनाता है। पार्टी में एक अलग स्थान देता है। एक अलग सम्मान देता है। किसी भी राजनीतिक पार्टी में जब आप एक मुकाम हासिल कर चुके होते हैं तब आप असंख्य…

Review Overview

User Rating: 3.46 ( 9 votes)

About Dheeraj Bansal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

x

Check Also

लोकसभाः भिंड से फूलसिंह बरैया, ग्वालियर से यह नाम वायरल

(भास्करप्लस) लोकसभा चुनाव की तैयारी अब तेज हो गई। 15 तारीख को ...