Home / अपराध / सीएमओ रिश्वत लेते गिरफ्तार

सीएमओ रिश्वत लेते गिरफ्तार

भोपाल। लोकायुक्त पुलिस ने दावा किया है कि उसने एक छापामार कार्रवाई में दमोह शहर की मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रियंका झरिया एवं राजस्व निरिक्षक सचिन दीक्षित को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। दोनों प्रधानमंत्री आवास की दूसरी किस्त जारी करने के एवज में रिश्वत ले रहे थे। लोकायुक्त पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी नगर पालिका सीएमओ प्रियंका झरिया राजस्व निरिक्षक सचिन दीक्षित के मार्फत 10000 रुपये की रिश्वत ले रहीं है। लोकायुक्त टीआई संतोष जाबरा ने बताया कि आरोपी सीएमओ ने पीएम आवास योजना के तहत राजू ठाकुर और उसकी मां लक्ष्मी ठाकुर से…

Review Overview

User Rating: Be the first one !


भोपाल। लोकायुक्त पुलिस ने दावा किया है कि उसने एक छापामार कार्रवाई में दमोह शहर की मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रियंका झरिया एवं राजस्व निरिक्षक सचिन दीक्षित को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। दोनों प्रधानमंत्री आवास की दूसरी किस्त जारी करने के एवज में रिश्वत ले रहे थे।
लोकायुक्त पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी नगर पालिका सीएमओ प्रियंका झरिया राजस्व निरिक्षक सचिन दीक्षित के मार्फत 10000 रुपये की रिश्वत ले रहीं है। लोकायुक्त टीआई संतोष जाबरा ने बताया कि आरोपी सीएमओ ने पीएम आवास योजना के तहत राजू ठाकुर और उसकी मां लक्ष्मी ठाकुर से आवास की दूसरी किस्त जारी करने की एवज में 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।
हितग्राही ने इसकी शिकायत लोकायुक्त से की। लोकायुक्त ने प्राथमिक जांच में शिकायत को सही पाया और सीएमओ प्रियंका झरिया को रंगे हाथों पकड़ने के लिए जाल बिछाया। प्रियंका ने हितग्राही को रिश्वत देने के लिए नगरपालिका के सामने हटा बस स्टेंड पर बुलाया। प्रियंका ने अपने अधीनस्थ अधिकारी राजस्व निरिक्षक सचिन दीक्षित को रिश्वत की रकम का लेन देन करने के लिए माध्यम बनाया। लोकायुक्त ने दोनों को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम गिरफ्तार कर लिया।

भोपाल। लोकायुक्त पुलिस ने दावा किया है कि उसने एक छापामार कार्रवाई में दमोह शहर की मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रियंका झरिया एवं राजस्व निरिक्षक सचिन दीक्षित को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। दोनों प्रधानमंत्री आवास की दूसरी किस्त जारी करने के एवज में रिश्वत ले रहे थे। लोकायुक्त पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी नगर पालिका सीएमओ प्रियंका झरिया राजस्व निरिक्षक सचिन दीक्षित के मार्फत 10000 रुपये की रिश्वत ले रहीं है। लोकायुक्त टीआई संतोष जाबरा ने बताया कि आरोपी सीएमओ ने पीएम आवास योजना के तहत राजू ठाकुर और उसकी मां लक्ष्मी ठाकुर से…

Review Overview

User Rating: Be the first one !

About Dheeraj Bansal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

x

Check Also

कांग्रेस को झटका, जिलाध्यक्ष गिरफ्तार

ग्वालियर (भास्करप्लस)। बिजौली थाने की कमान संभाल रहीं महिला आइपीएस अनु बेनीवाल ...