Home / प्रदेश / मप्र छत्तीसगढ़ / भाजपा सांसद की एसपी बेटी को हटाया

भाजपा सांसद की एसपी बेटी को हटाया

भोपाल। भिण्ड से भाजपा सांसद डॉ. भागीरथ प्रसाद की बेटी एवं राजगढ़ जिले की एसपी सिमाला प्रसाद आईपीएस को उनके पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह सेनानी 7वीं बटालियन भोपाल मे पदस्थ प्रशांत खरे को नया एसपी बनाया गया है। सिमाला प्रसाद की नई पदस्थापना पीएचक्यू में की गई है। बताया जा रहा है कि निष्पक्ष चुनाव के लिए भाजपा नेताओं के रिश्तेदारों को प्रमुख पदों से हटाया जा रहा है। यह उसी प्रक्रिया का हिस्सा है। शिवराज सिंह का फोटो ट्वीट किया था मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आरोप लगाया था कि सिमाला प्रसाद एसपी जैसे ज़िम्मेदार…

Review Overview

User Rating: Be the first one !

भोपाल। भिण्ड से भाजपा सांसद डॉ. भागीरथ प्रसाद की बेटी एवं राजगढ़ जिले की एसपी सिमाला प्रसाद आईपीएस को उनके पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह सेनानी 7वीं बटालियन भोपाल मे पदस्थ प्रशांत खरे को नया एसपी बनाया गया है। सिमाला प्रसाद की नई पदस्थापना पीएचक्यू में की गई है। बताया जा रहा है कि निष्पक्ष चुनाव के लिए भाजपा नेताओं के रिश्तेदारों को प्रमुख पदों से हटाया जा रहा है। यह उसी प्रक्रिया का हिस्सा है।

शिवराज सिंह का फोटो ट्वीट किया था
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आरोप लगाया था कि सिमाला प्रसाद एसपी जैसे ज़िम्मेदार सरकारी पद पर रहते हुए शिवराज सिंह चौहान का प्रचार कर रही हैं। उन्होंने अपने Twitter पर शिवराज सिंह की जन आशीर्वाद यात्रा का फोटो ट्वीट किया था। कांग्रेस ने इसे सीएम की जन आशीर्वाद यात्रा का प्रचार मानते हुए निर्वाचन आयोग में शिकायत कीं पार्टी ने सिमाला प्रसाद के ख़िलाफ कार्रवाई की मांग आयोग से की थी। अगस्त में हुई शिकायत पर अब जाकर कार्रवाई हुई।

मंत्री विश्वास सारंग के रिश्तेदार को हटाने की मांग
कांग्रेस ने चुनाव शिकायत की है कि नरसिंहपुर में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन सहकारिता राज्य मंत्री विश्वास सारंग के सगे साडू भाई हैं। वे पिछले तीन वर्षों से नरसिंहपुर में पदस्थ हैं और भाजपा के पक्ष में कार्य करने वालों को संरक्षण और कांग्रेस के पक्ष में कार्य करने वालों को प्रताड़ित कर रहे हैं। वे शासकीय सेवा में रहते हुए भाजपा नेता और कार्यकर्ता के रूप में भाजपा के पक्ष में कार्य कर रहे हैं।

भोपाल। भिण्ड से भाजपा सांसद डॉ. भागीरथ प्रसाद की बेटी एवं राजगढ़ जिले की एसपी सिमाला प्रसाद आईपीएस को उनके पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह सेनानी 7वीं बटालियन भोपाल मे पदस्थ प्रशांत खरे को नया एसपी बनाया गया है। सिमाला प्रसाद की नई पदस्थापना पीएचक्यू में की गई है। बताया जा रहा है कि निष्पक्ष चुनाव के लिए भाजपा नेताओं के रिश्तेदारों को प्रमुख पदों से हटाया जा रहा है। यह उसी प्रक्रिया का हिस्सा है। शिवराज सिंह का फोटो ट्वीट किया था मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आरोप लगाया था कि सिमाला प्रसाद एसपी जैसे ज़िम्मेदार…

Review Overview

User Rating: Be the first one !

About Dheeraj Bansal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

x

Check Also

मंत्रियों को पसंद नहीं आ रहीं पुरानी इनोवा, स्टेट गैरेज ने नई गाड़ियां खरीदने वित्त विभाग को भेजा प्रस्ताव

मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट के मंत्रियों को 3 माह पहले उपलब्ध कराई ...